रांची – भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र सरकार में गृह मंत्री अमित शाह ने रांची में हुंकार भरी और राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जबरदस्त हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता से बेदखल करना है इसके लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरी तन मेहता के साथ लग जाए रांची के प्रभात तारा मैदान में विस्तारित कार्य समिति बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए अमित शाह ने झारखंड की हेमंत सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वे साफ पढ़ रहे हैं यहां की दीवारों में लिखी वह बात जो यह कहती है की अब यह सरकार जाने वाली है.
उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन वाली याह सरकार राज्य में लव जिहाद और लैंड जिहाद को कथित रूप से संरक्षण दे रही है.उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब झारखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी तो इस विषय पर श्वेत पत्र लाया जाएगा. उन्होंने एक आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में झारखंड को 10 वर्ष में 85000 करोड़़ रुपए की योजना दी गई जबकि मोदी सरकार के 10 साल में इससे चार गुना अधिक मूल्य की योजना दी गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि हमारे कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में पार्टी को बहुमत दिलाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे.हम झारखंड की जनता को यह बताएंगे कि गठबंधन सरकार ने क्या वादा किया था और क्या पूरा किया. विस्तारित कार्य समिति बैठक के बाद अमित शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे यहां पर उन्होंने पार्टी के प्रमुख नेताओं की कोर कमेटी के साथ बैठक की उन्होंने सभी नेताओं को पार्टी के लिए काम करने का निर्देश दिया साथ ही यह भी कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं जनता के बीच जाकर उनके दुख दर्द को समझें. बांग्लादेशी घुसपैठियों के संबंध में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि राज्य सरकार की सफलता की वजह से डेमोग्राफी बदल रही है. कोर कमेटी की बैठक में असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











