रांची- लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे करीब आ रहा है.ऐसे में पूरे देश के साथ-साथ झारखंड में भी इसकी चर्चा जोरों पर है.झारखंड में 14 लोकसभा की सीटें हैं जिनमें 12 एनडीए के पास हैं.इसे अलग करके देखें तो भाजपा के खाते में 11 और आजसू के खाते में एक सीट है. झारखंड में भाजपा की संगठनात्मक तैयारी चल रही है.
बूथ स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है.सभी सीटों पर पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए विस्तारक काम कर रहे हैं.लोगों तक केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का भी प्रयास विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत हो रहा है.वहीं अलग-अलग स्थान पर प्रमुख नेताओं को प्रवास के लिए भेजा गया है.सभी मोर्चों को दायित्व दिया गया है.कोशिश यह हो रही है कि किसी प्रकार से झारखंड के सभी 29000 बूथों पर कमेटी बन जाए.
झारखंड बीजेपी के महामंत्री प्रदीप वर्मा कहते हैं कि पार्टी पूरी तरह से तैयार है.झारखंड में विपक्ष के रूप में भाजपा ने राज्य की गठबंधन सरकार के कामकाज के बारे में लोगों को आरंभ से बताया है.सरकार किस प्रकार से कथित रूप से लूट खसोट कर रही है.इसके कई उदाहरण हैं.यहां ईडी जांच कर रही है.सीबीआई जांच कर रही है.राज्य की जनता को यह लग रहा है कि जिन वादों के साथ हेमंत सरकार सत्ता में आई थी.वह भूल गई और अपने स्वार्थ की पूर्ति में लग गई.
झारखंड बीजेपी के महामंत्री प्रदीप वर्मा कहते हैं कि देश की जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री देखना चाहती है.दूसरी ओर इंडिया एलायंस के द्वारा एक एकजुटता का प्रदर्शन किया जा रहा है. बेमेल नीति और स्वार्थ से बने गठबंधन को लोग समझ रहे हैं.अंतर्विरोध की वजह से इंडिया एयरलाइंस चुनाव से पहले ही बिखर जाएगा. राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक पटल पर नरेंद्र मोदी एक मजबूत राजनेता के रूप में देखे जा रहे हैं. सरहद से लेकर आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार ने मजबूत प्रदर्शन किया है.कुछ ही वर्षों में भारत विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में जाना जाएगा. हम आपको बता दें कि प्रदीप वर्मा रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट के दावेदार हैं.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.













