नई दिल्ली- झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा आज होने जा रही है.भारत निर्वाचन आयोग आज अपराह्न 3.30 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देंगे.
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होंगे वहीं झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान कराए जाने की संभावना है.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और दो अन्य चुनाव आयुक्त आज विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों राज्यों की विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव का शेड्यूल जारी करेंगे.आज से ही दोनों प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की के नेतृत्व में सरकार बनेगी.सभी सहयोगी दल के साथ सीटों पर तालमेल की घोषणा 5 दिनों के अंदर कर दी जाएगी.झारखंड की जनता बदलाव के मूड में है.उधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार यहां के 3.5 करोड लोगों की जरूरत को पूरी संवेदनशीलता के साथ समझती है और उनके हित में काम करती रही है.इसलिए मजबूत गठबंधन के साथ इस विधानसभा चुनाव में सरकार बनेगी.











