रांची – झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार का विस्तार होना था वह टल गया है.वजह स्पष्ट है.झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस दोनों के विधायकों के बीच मंत्री पद पाने की होड़ लगी है.ऐसे में सहमति बनाने के लिए समय की जरूरत थी ताकि दोनों दलों के नेताओं को समझाया जा सके.गुरुवार को राजभवन में चंपाई सोरेन सरकार का विस्तार होना था,वह टल गया.
अब नई तारीख कौन सी होगी यह आपको जानना चाहिए.तत्काल जो जानकारी मिली है उसके अनुसार से चंपाई सोरेन सरकार का विस्तार 16 फरवरी को होगा.राज भवन में अपराह्न 3 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. चर्चा तो यह चल रही है कि कांग्रेस की वजह से ही यह तारीख लंबी खींच गई है.कांग्रेस के विधायकों में रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता को अलग-अलग कारणों से हटाए जाने का दबाव बढ़ रहा है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने यह संकेत दे दिया था कि मंत्रिमंडल का विस्तार राहुल गांधी की एक और यात्रा झारखंड में होनी है .उसके बाद ही विस्तार होगा.राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत एक बार फिर 14 फरवरी को पलामू, गढवा आएंगे. उसके बाद ही कांग्रेस अपने कोट के मंत्रियों का नाम तय करेगी.उधर झारखंड मुक्ति मोर्चा में भी खींचतान है.सोरेन परिवार में ही मंत्री पद पाने की होड़ लगी हुई है.ऐसे में हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन का भाग्य खुल सकता है वैसे चाहत तो सीता सोरेन की भी है मंत्री बनने की.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.













