रांची – राज्य सरकार में मंत्री चंपाई सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता इस्तीफा दे दिया है..सबसे पहले उन्होंने पार्टी सुप्रीमो को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया.
उन्होंने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अपनी नीतियों से भटक गया है.इसलिए वे पार्टी छोड़ने को वे विवश हुए हैं..गुरु जी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए लिखा है कि वह हमेशा मार्गदर्शक थे और रहेंगे.इसके अलावा उन्होंने मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया है.
राज्यपाल को प्रेषित पत्र में उन्होंने हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया.उल्लेखनीय है कि 30 अगस्त को चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं.एक विशेष कार्यक्रम में वे भाजपा में शामिल होंगे.उनके सुपुत्र बाबूलाल सोरेन भी भाजपा में शामिल होंगे.रांची एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कोल्हान क्षेत्र से आए समर्थकों ने कहा कि चंपाई सोरेन को जहां जाएंगे वे लोग वहीं रहेंगे.











