रांची- झारखंड मुक्ति मोर्चा के पुराने नेता और राज्य सरकार में मंत्री झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने साफ कह दिय दिया है कि वे नया राजनीतिक दल बनाने जा रहे हैं. 5 दिनों के अंदर सारा कुछ स्पष्ट हो जाएगा.

चंपई सोरेन शनिवार तक इस्तीफा दे देंगे कोल्हान टाइगर के नाम से प्रसिद्ध चंपई सोरेन का इस क्षेत्र में काफी दबदबा है.जिस प्रकार से पोटका में बुधवार को बड़ी सभा हुई उससे चंपई सोरेन काफी गदगद हैं.कोल्हान में नया राजनीतिक संगठन जल्द ही घोषित हो जाएगा.सूत्र बताते हैं कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से राजनीतिक पार्टी बनाकर 24 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा.चंपई सोरेन को यह विश्वास है कि उनके साथ कई वर्तमान विधायक आ जाएंगे.राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए यह बड़ा झटका होने जा रहा है.झारखंड मुक्ति मोर्चा के बड़े नेता चंपई सोरेन अपने अपमान का बदला कुछ इस तरीके से लेने का प्रयास करने जा रहे हैं ताकि हेमंत सोरेन को भविष्य में यह बात याद रहे.
देखना होगा कि भारतीय जनता पार्टी क्या करती है.भारतीय जनता पार्टी के अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि चंपई सोरेन के प्रति सहानुभूति है लेकिन अपने अपमान का बदला वह खुद लेंगे.बीजेपी इसमें कहीं भी शामिल नहीं है.जहां तक पार्टी में एंट्री का सवाल है.भाजपा के नीति और सिद्धांत पर विश्वास करके बिना शर्त कोई आता है तो उसका स्वागत है.भाजपा किसी प्रकार की शर्त स्वीकार नहीं करती है.











