रांची- झारखंड बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में महिलाओं से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गोगो दीदी योजना लाने का प्लान किया है.अगर उसकी सरकार इस राज्य में बनती है तो प्रतिमाह यहां की महिलाओं को 2100 रुपये उनके खाते में आर्थिक मदद के रूप में दिया जाएगा.
झारखंड में इस तरह की योजना हेमंत सरकार भी चल रही है.मंईयां सम्मान योजना के तहत 1000 रुपए प्रति माह के हिसाब से यह योजना शुरू की गई है.झारखंड सरकार के अनुसार लगभग 50 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है.इधर भारतीय जनता पार्टी ने मेनिफेस्टो के पांच मुद्दों को लॉन्च किया है जिनमें एक गोगो दीदी योजना है.इसके तहत महिलाओं को अभी से फॉर्म भराया जा रहा है और जिस प्रकार से भीड़ उमड़ रही है, उसे लग रह रहा है कि यह योजना महिलाओं को अच्छी लग रही है..वैसे भी पैसा अगर किसी को मुफ्त मिल रहा है तो कौन नहीं लेना चाहेगा.इधर हेमंत सरकार एक्शन में आ गई है.
उसे लग रहा है कि गोगो दीदी योजना के लिए जिस प्रकार से फॉर्म भराया जा रहा है,यह चुनाव आयोग के निर्देश का उल्लंघन है इसलिए उसने सभी अधिकारियों को कड़ाई से एक्शन लेने का निर्देश दिया है और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करना भी शुरू कर दिया है.इधर भाजपा के नेताओं का कहना है कि हेमंत सरकार डर गई है जिस प्रकार से उसकी सफलता लोगों के सामने आ रही है, उससे अब डर लगने लगा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी खतरे में है.उधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता विनोद पांडे का कहना है कि यह चुनाव आयोग के निर्देश का खुला उल्लंघन है.
इसलिए सरकार ने अधिकारियों को उपयुक्त कदम उठाने का निर्देश दिया है यह एक तरह से प्रलोभन दिया जा रहा है उधर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वास शर्मा ने कहा है कि फार्म भरवाना किसी भी तरह से अवैध नहीं है.नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी ने कहा है कि हेमंत सरकार गोगो दीदी योजना की लोकप्रियता से घबरा गई है.इसलिए इस तरह के आदेश दिए गए हैं.भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि साढ़े चार साल तक यह सरकार झारखंड की जनता को ठगती रही और अब जब उसे लग रह रहा है कि उसके दिन पूरे होने वाले हैं तो वह बदहवास होकर भाजपा के खिलाफ पड़ी हुई है.लेकिन राज्य की जनता जानती है कि भाजपा ही वह पार्टी है जो वादा करती है तो पूरा करती है.हेमंत सरकार से कोई नहीं डर रहा है.झारखंड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार जिस प्रकार से गोगो दीदी योजना को लेकर रिएक्ट की है, उससे लगता है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी हिल गई है.यह सरकार कुछ ही दिनों की है.











