खूंटी- जैसा कि सभी जानते हैं कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा प्रमंडल स्तर पर चल रही है.दक्षिणी छोटा नागपुर में इस यात्रा का शुभारंभ खूंटी से हुआ जहां पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र में मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इसका शुभारंभ किया. यहां पर उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया.दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के खूंटी में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरी झंडी दिखाई. उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा को नमन करता हूं. आज माल्यर्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है.उनका त्याग, उनका बलिदान, उनका आदिवासी के लिए उनका बलिदान हम सबों को सदा प्रेरित करता है.मुझे आज यहां परिवर्तन यात्रा को प्रारंभ करने का मौका प्राप्त हुआ है. यह यात्रा झारखंड में परिवर्तन लाएगी. बदलाव लाएगी..मां, बेटी, रोटी, आदिवासी की अस्मिता, उनकी रक्षा की सुरक्षा की यात्रा है. यह झारखंड के लोगों की अपेक्षाओं की यात्रा है.उन्होंने आगे कहा कि यह यात्रा संकल्प लेने की यात्रा है. जिन लोगों ने आदिवासी के साथ छल किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनकी जगह जेल में होगी. उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाने के लिए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं. मैं लोकसभा चुनाव के दौरान भी झारखंड आया था और चुनावी सभाएं की थीं. उस समय भी हमें मालूम था कि इंडी अलायंस द्वारा किस तरह से झूठ फैलाया जा रहा है, लोगों को बरगलाया जा रहा है. मैं झारखंड की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इंडी अलायंस की एक नहीं सुनी और यहां से भाजपा को जीत दिलाई.
जेपी नड्डा ने कहा हेमंत सोरेन ने भी कांग्रेस से सीखने में कोई कसर नहीं छोड़ी. जेएमएम भी भ्रष्टाचारी पार्टी बन गई. उन्होंने परिवारवाद को बढ़ावा दिया, भाई भतीजावाद को पनाह दी, युवाओं के साथ छल किया और अपने ही परिवार में जो पराये दिखे उन्हें दरकिनार किया.उन्होंने पूछा कि क्या चंपई सोरेन आदिवासी नहीं थे, क्या सीता सोरेन आदिवासी नहीं हैं, उन्हें अपमानित क्यों किया गया है.जेएमएम जब आदिवासी की अस्मिता की बात करता है तो वह उनके परिवार तक ही सीमित है.चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन मुख्यमंत्री बनाते ही वह आपको छोड़कर चला जाता है. उनका अपमान किया है.

पीएम मोदी ने घर-घर में गैस सिलेंडर पहुंचा दिया, लेकिन इनका चूल्हा भत्ता नहीं मिला
उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्र विरोधी तत्वों व अलगाववादी तत्वों की पोषक है. उन्होंने प्रदेश और देश को भाई भतीजावाद, तुष्टीकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार, परिवारवाद से ग्रसित किया. ये कहते थे कि हम हर परिवार को एक-एक लाख रुपया देंगे. क्या आपको मिल गया? इन्होंने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि हम चूल्हा भत्ता देंगे. पीएम मोदी ने घर-घर में गैस सिलेंडर पहुंचा दिया, लेकिन इनका चूल्हा भत्ता नहीं मिला.
आज झारखंड में आदिवासियों की संख्या 44 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत रह गई है. उन्होंने पूछा कि ये कैसी सरकार है और प्रदेश का प्रशासन किस प्रकार से काम कर रहा है.रोहिंग्याओं को यहां बसाया जा रहा है, लोग गलत तरीके से शादियां कर रहे हैं, आदिवासियों की जमीनों को हड़पा जा रहा है. यह सब वोट बैंक के लिए किया जा रहा है तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है. बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसा रही है. उनका आधार कार्ड बना रही है. उन्होंने कहा कि आदिवासियों की रक्षा अगर कोई कर सकती है तो भाजपा ही कर सकती है.
झारखंड गठन का काम अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में हुआ. उन्होंने केंद्र की योजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि हमने अपने इस 100 दिन के कार्यकाल में 3 करोड़ मकान की स्वीकृति दी है. 100 दिन के अंदर 70 साल से अधिक के बुजुर्गों के लिए 5 लाख तक इलाज की सुविधा मुफ्त की है. अब 25 हजार गांव में सड़क बनाने का काम हो रहा है.
इस रैली को असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिसवा शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “हेमंत सोरेन सरकार झारखंड के युवाओं और आदिवासियों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है. उन्होंने रोजगार के झूठे वादे किए, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया.केवल भाजपा ही आदिवासियों और झारखंड की जनता के अधिकारों की रक्षा कर सकती है. उन्होंने आगे कहा, “झारखंड में घुसपैठ और आदिवासी जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं, और यह सब राज्य सरकार की मौन स्वीकृति से हो रहा है. भाजपा सत्ता में आने पर इन सभी समस्याओं का समाधान करेगी. मोदी जी के नेतृत्व में झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया जाएगा.हम बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हू के सपनों को साकार करेंगे.











