रांची- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो रांची के चुटिया में आयोजित हुआ.समय पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी.भाजपा प्रत्याशी और सांसद संजय सेठ के लिए अमित शाह ने लगभग 1 किलोमीटर का रोड शो किया.इस दौरान अमित शाह और मोदी के नारे लगे.पुष्प वर्षा की गई. भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह देखा गया.रोड शो के दौरान कुछ महत्वपूर्ण चीजे हुई जिसे जानना जरूरी है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के लिए जो गाड़ी तैयार की गई थी, वह पूरी तरह से सजाई गई थी.सीआरपीएफ और गृह मंत्रालय के अधिकारियों की देखरेख में यह गाड़ी थी.समय पर रोड शो शुरू हुआ.चुटिया राम मंदिर रोड होते हुए रोड शो सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पहुंचा.रास्ते भर अलग-अलग स्थान पर भाजपा और महावीर मंडल के कार्यकर्ताओं ने अमित अमित शाह पर पुष्प वर्षा की.अमित शाह भी मुस्कुराते रहे.रोड शो के दौरान हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल को रखा गया.सदर विधायक सी पी सिंह को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम के लिए लगाया गया.केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से एयरपोर्ट पर भी आते और जाते वक्त दर्जनों भाजपा नेताओं ने मुलाकात की.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











