*विधायक अंबा प्रसाद पर प्रशासन कर सकता है कार्रवाई, जानिए*

हजारीबाग – हजारीबाग शहर की एक कीमती भूमि पर अवैध कब्जा का आरोप कांग्रेस की बड़कागांव से विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर लगा है. इसको लेकर प्रशासन भी पहले तो असमंजस की स्थिति में था लेकिन अब लग रहा है कि मुख्यालय के स्तर से निर्देश देने पर कार्रवाई कर सकता है.
दबंगई के कारण हजारीबाग शहर कैसे भूखंड को रातों-रात छठ पूजा के दौरान चाहरदीवारी दे दी गई. इस कारण यह मामला और भी गरमा गया है. इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है. भाजपा ने हजारीबाग प्रशासन को 24 घंटे के अंदर कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और उसके पिता योगेंद्र साव पर मामला दर्ज करने का अल्टिमेटम दिया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर इस संबंध में कमेंट करते हुए कहा है कि जब राज्य के मुखिया ही जमीन लूट में कथित रूप से लगे हुए हैं तो फिर विधायक का तो मनोबल बढ़ेगा ही उन्होंने लिखा है ‘जब सैया भये कोतवाल तो अब डर काहे का’..
इधर भाजपा ने कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा. बड़कागांव की भाजपा नेत्री पूनम साहू ने कहा है कि प्रशासन अगर आंख मूंदे रहा तो फिर उसकी आंख खोलने का काम भाजपा करेगी. बताया जा रहा है कि हजारीबाग शहर के इस कथित भूखंड का बाजार मूल्य करोड़ों रुपए का है. इन सब बातों की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिल गई है.













