• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

हमें तो पूछना है तारीख और समय बताइये महाशय, ईडी ने मुख्यमंत्री को भेजा समन

December 30, 2023
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची- झारखंड में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हेमंत सोरेन को ताजा समन भेजने का मामला गरम है. जमीन घोटाले मामले में सीएम हेमंत सोरेन को ईडी लगातार पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुला रही थी. इस बार सब कुछ मुख्यमंत्री पर छोड़ दिया गया है ईडी ने पत्र लिखकर कहा है कि मुख्यमंत्री जहां चाहे वहां उसे बुला सकते हैं लेकिन जमीन घोटाला मामले में उनसे पूछताछ जरूरी है इससे एक बार फिर से झारखंड में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है .
सीएम हेमंत सोरेन हर बार ईडी को पत्र लिख कर इस पूछताछ की मंशा क्या है, यह सवाल कर रहे है.अब फिर सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने सातवीं बार समन भेजा है. इस बार जैसे ही समन जारी हुआ तो लोगों को राजकुमार की फिल्म के डायलॉग याद आ गया.जिस लहजे में ईडी की ओर से समन भेजा गया है इससे साफ है कि कुछ भी हो जाए पूछताछ तो होकर रहेगी.
राजकुमार की एक फिल्म ‘सौदागर’ है जिसमें राजकुमार अपने दुश्मन को बोलते है कि हम तुम्हें मारेंगे और जरूर मारेंगे लेकिन वह वक्त भी हमारा होगा बंदूक भी हमारी होगी और जगह भी. इस डायलॉग को थोड़ा मजाकिया अंदाज में आप लीजिए विषय वैसे बहुत गंभीर है.कुछ ऐसा ही सीएम को ईडी ने पत्र में लिखा है. ईडी की ओर से सीएम को कहा गया है कि पूछताछ के लिए दो दिनों में जगह समय और दिन देख लीजिए. आपके बताए हुए जगह पर ही ईडी के अधिकारी जाकर पूछताछ करेंगे.सीएम हेमंत सोरेन से ईडी जमीन घोटाले मामले में पूछताछ करना चाह रही है लेकिन सीएम हर समन को राजनीति से प्रेरित बता देते है.

यह मामला बड़गाई अंचल की एक जमीन से जुड़ा हुआ है,बताया जा रहा है कि बड़गाई अंचल के राजस्व कर्मचारी के फोन और इनके ठिकाने से सीएम से जुड़े जमीन के दस्तावेज ईडी को मिले थे. बरामद दस्तावेज की महीनों ईडी के वरीय अधिकारियों ने जांच पड़ताल की जिसके बाद उन्हे शक हुआ कि जमीन हेरा फेरि के काम में सीएम की भी कुछ भूमिका है. इसके आलवा जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में भी कई जानकारी ईडी को मिली है.इससे यह साफ जाहीर होता है कि सीएम के खिलाफ कई साक्ष्य ईडी के पास मौजूद है.
शायद यही वजह हो की सीएम भी ईडी दफ्तर जाने से परहेज कर रहे है.मुख्यमंत्री को भी आभास हो गया हो की उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हो सकती है,कई मंच पर खुद सीएम बोलते दिखे है कि उन्हे फ़साने की कोशिश की जा रही है. यहाँ तक सीएम ने खुद बोला है कि जेल जाने से झारखंडी नहीं डरता है. सीएम के खिलाफ जिस तरह से जमीन के मामले ईडी के पास है इससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है और यह बता हेमंत सोरेन को भी मालूम है. सीएम ने इस चार महीने में सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा ईडी के खिलाफ खटखटा चुके है. लेकिन हर जगह से झटका ही मिला है. ईडी का ताजा समन कुछ रिजल्ट लाएगा,.
सीएम से पूछताछ के लिए कई बड़े अधिकारी दिल्ली से रांची के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे हुए है ईडी के दफ्तर में हर दिन चहल पहल बढ़ी हुई दिखती है. सवालों की एक लंबी फेहरिस्त ईडी ने तैयार कर रखा है. जिसका जवाब देना सीएम के लिए थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है.अब आने वाले साल में क्या कुछ होता है यह देखने वाली बात होगी. ईडी के छह समन को दरकिनार करने बाद अब सीएम को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी बोल रहे है सीएम साहब पूछताछ किसी हालत में भी हो कर रहेगी. आपसे कई सवाल जो पूछने है,अब देखना होगा की दो दिनों में सीएम की ओर से किस जगह और कौन से दिन को अपने लिए सही मान कर ईडी को बताते है. इंतजार सभी लोगों को है कि वह कौन सा दिन और जगह होगी जहां पूछताछ होगी. इधर सत्ता पक्ष के लोगों ने कहा है कि मुख्यमंत्री कानून के जानकारों से इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं यह संकेत मिल रहे हैं कि शायद मुख्यमंत्री अपने आवास पर विधि के अधिकारियों को बुलाकर उनकी जिज्ञासा को शांत कर सकते हैं.

Related Posts

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
झारखंड

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

February 4, 2026
US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

February 3, 2026
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया
झारखंड

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

February 2, 2026
SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर
झारखंड

SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर

February 1, 2026
केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया
झारखंड

केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया

February 1, 2026
विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा

February 1, 2026
Load More

Recent News

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

by postnext

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।

by postnext
February 1, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.