• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

लोकसभा चुनाव : रांची सीट पर‌ क्या कुछ हो रहा जानिए

November 1, 2023
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

*लोकसभा क्षेत्र के लिए पार्टी करा रही है सर्वेक्षण*

रांची – देश में लोकसभा के चुनाव अप्रैल में में होने हैं. मुश्किल से अधिक से अधिक 4 महीने का वक्त बचा है. वैसे चुनाव संबंधी अधिसूचना फरवरी में जारी हो जाएगी. जाहिर सी बात है. सभी दल लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं.केंद्र में राज कर रही भाजपा के लिए एक बार फिर से दिल्ली की सत्ता बनाए रखने की चुनौती है. इसके लिए पार्टी अंदर और बाहर हर तरफ काम कर रही है.देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर विश्वास है.जिस प्रकार से हर क्षेत्र में काम हुए हैं,उससे यह विश्वास बीजेपी नेताओं को हो रहा है कि एक बार फिर 2024 में नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी.

*तो क्या हो रहा है पार्टी के अंदर*

लोकसभा का चुनाव पूरे देश में होता है. इस बार आई एन डी आई गठबंधन अपने को मजबूत बनाने का प्रयास कर रहा है. वैसे इसमें भी कई तरह के पेंच हैं जो धीरे-धीरे सामने आ रहा है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में गठबंधन के बीच गांठ देखने को मिल रही है.
देश स्तर पर चुनाव है तो जाहिर सी बात है कि झारखंड में भी चुनाव होगा. झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं.एनडीए फोल्डर में 12 सीटें हैं.भाजपा के खाते में 11 और आजसू के खाते में एक सीट है.भाजपा इस बार सभी 14 सीट जीतने का लक्ष्य निर्धारित करके काम कर रही है. उल्लेखनीय है कि चाईबासा और राजमहल लोकसभा की सीट क्रमशः कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास है. पार्टी उपयुक्त उम्मीदवार के चयन के लिए सीटिंग और नॉन सीटिंग लोकसभा सीट पर सर्वे करवा रही है. इन दोनों सीटों पर अलग रणनीति के साथ काम हो रहा है. सूत्रों के अनुसार पुणे की एक एजेंसी के द्वारा सर्वेक्षण कराया जा रहा है.

*रांची लोकसभा सीट पर क्या हो रहा है,जानिए*

रांची लोकसभा सीट पर भेज आंतरिक सर्वेक्षण कराया जा रहा है.वैसे इससे पहले भी एक सर्वेक्षण हो चुका है. रांची लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के लिए चुनौती बड़ी है. कई जगह का सर्वेक्षण बताता है कि लोगों को अपने जन्म प्रतिनिधि से संतुष्टि नहीं है. रांची लोकसभा सीट से संजय सेठ फिलहाल सांसद हैं. संजय सेठ का दावा है कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में यथासंभव अधिक से अधिक विकास के काम किए हैं. लेकिन कई स्थानों से लोगों में निराशा जैसे बयान देखे जा रहे हैं. चाहे वह क्षेत्र सिल्ली के ग्रामीण इलाकों का हो या फिर ओरमांझी क्षेत्र का, लोगों को पेयजल और बिजली की आधारभूत संरचना की शिकायत है. लोगों का यह भी कहना है कि उनके सांसद उनके क्षेत्र में नहीं आते हैं कई स्थानों से सड़क नहीं होने की भी शिकायत है.
खिजरी विधानसभा क्षेत्र भी रांची लोकसभा के अंदर आता है. यहां पर भी सड़क, बिजली पानी की समस्या को लेकर लोग नाराज हैं. लोगों का कहना है कि कई क्षेत्रों में आज भी सड़क नहीं है. पेयजल का संकट इस कदर है कि लोगों को पानी का जुगाड़ करने के लिए दूर-दूर जाना पड़ता है.पार्टी के अंदर भी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है. हटिया विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले भाजपा के एक नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता भी नाराज दिख रहे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि सांसद आश्वासन तो तुरंत हाथों-हाथ दे देते हैं लेकिन काम पूरा नहीं होता. उधर सांसद संजय सेठ का कहना है कि कई ऐसी योजनाएं होती हैं जिनका क्रियान्वयन राज्य सरकार की एजेंसी करती है लेकिन राज्य में गैर भाजपा की सरकार विकास के काम पर फोकस नहीं रखती. इसलिए लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. वैसे उन्होंने अपने स्तर से बेहतरीन काम किया है और कर रहे हैं.
पार्टी की केंद्रीय इकाई के द्वारा कराए जा रहे आंतरिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के आधार पर लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार तय होगा. वर्तमान समय में संजय सेठ यहां से सांसद हैं. आने वाले समय में पार्टी सर्वेक्षण के आधार पर निर्णय लेगी. वैसे हम आपको बता दें कि प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से टिकट के लिए सीटिंग सांसद के अलावा दो अन्य नाम भेजे जाते हैं.यह काम प्रदेश चुनाव समिति करती है. इसकी अनुशंसा पर केंद्रीय इकाई निर्णय लेती है.कई बार सर्वेक्षण के आधार पर वैसे लोगों को भी टिकट मिल जाता है जो सीटिंग नहीं हैं या फिर प्रदेश की सूची से बाहर हैं.

Related Posts

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
झारखंड

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

February 4, 2026
US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

February 3, 2026
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया
झारखंड

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

February 2, 2026
SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर
झारखंड

SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर

February 1, 2026
केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया
झारखंड

केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया

February 1, 2026
विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा

February 1, 2026
Load More

Recent News

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

by postnext

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।

by postnext
February 1, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.