पटना -राष्ट्रीय जनता दल ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है.लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह घोषणा पत्र जारी किया गया है.पार्टी ने प्रमुख रूप से यह वादा किया है कि देश में एक करोड़ सरकारी नौकरी युवाओं को दी जाएगी.बिहार में पांच नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे. राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यह घोषणा पत्र जारी किया है. घोषणा पत्र में यह भी कहा गया है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा.
भाजपा ने घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह घोषणा पत्र हवा हवाई है.प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है की घोषणा पत्र में यह भी बताया जाना चाहिए कि एक करोड़ नौकरी के लिए कितनी जमीन मांगी जाएगी. झारखंड बीजेपी के महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल को लोगों ने भुला नहीं है.किस प्रकार से बिहार में जंगल राज्य बन गया था.जनता इनकी बातों पर जरा भी विश्वास नहीं करेगी.भ्रष्टाचार के सबसे बड़े उदाहरण भारतीय राजनीति में माने जाते हैं.चारा घोटाला मामला हो या फिर रेलवे में नौकरी के एवज में जमीन रिश्वत के तौर पर लेने का मामला, बिहार के साथ-साथ पूरे देश की जनता जानती है.घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











