*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ट्रेन की रफ्तार दिखाई महिला रेल कर्मचारियों ने*
रांची- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश दुनिया में कई कार्यक्रम हुए.महिलाओं के हक और हकूक की बात की गई. महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार देने पर एक बार फिर से चर्चा हुई लेकिन महिलाएं पुरुषों से कहां पीछे रहती हैं.यह बात रेलवे ने साबित कर दिखाया.महिला रेल कर्मियों ने रांची से टोरी तक ट्रेन दौड़ा कर दिखा दिया कि उनमें रफ्तार पुरुषों से काम नहीं है.
राजधानी रांची के रेलवे स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देखने को मिला. राजधानी रांची स्टेशन से एक विशेष ट्रेन चलाई गई. जिसमें सारे स्टाफ महिलाएं थीं. जब मौका अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का है.ऐसे में रांची रेलवे स्टेशन से रांची-टोरी मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन महिलाओं द्वारा किया गया. बहुत शानदार तरीके से महिलाओं ने ट्रेन का परिचालन किया.
रांची रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया गया. ट्रेन का परिचालन कर रही सभी महिला रेलकर्मियों को गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया गया. सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने महिला दिवस की शुभकामना देते हुए बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं.अपना झंडा गाड़ रही हैं.सामान्य रूप से पुरुष लोको पायलट होते थे लेकिन आज चालक से लेकर गार्ड तक और ट्रेन में सुरक्षा दे रही जवान तक सभी महिलाएं थीं.यह महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण है.
महिला रेलकर्मियों ने बताया कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है आज महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और महिला होने के नाते 70 हजार यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेवारी हमारे ऊपर है. झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी को शुभकामना दी.











