• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

रांची का वह मंदिर जहां रावण की होती है पूजा, आखिर क्यों

October 20, 2023
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

*झारखंड के एक मंदिर में होती है भगवान शिव के साथ रावण की पूजा*

राजधानी रांची में दुर्गा पूजा काफी भव्य तरीके से मनाई जाती है.यही वजह है की दूर दराज से लोग रांची पहुंचते है.बता दे की रांची के एतिहासिक मैदान मोराबादी में दशहरा मनाई जाती है.इसकी तैयारी जोरों पर है. इस वर्ष रांची के मोरहाबादी मैदान में 75 वां दहशरा मनाया जाएगा. हर वर्ष की तरह इस बार भी पंजाबी-हिंदू बिरादरी रावण दहन की तैयारी में जुटा है गौरतलब है कि 25 साल से रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले को मुस्लिम कारीकर ही बनाते आ रहे हैं.लेकिन रांची से महज 16 किलोमीटर दूर पिठौरिया में एक ऐसा मंदिर है जिसमे भगवान शिव के साथ रावण की भी पूजा की जाती है.

*पिठोरिया में एक अनोखा मंदिर*

दशहरा के पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और देशभर में अलग-अलग तरीके से रावण दहन किया जाता है. लेकिन रांची से महज 16 किलोमीटर दूर पिठोरिया गांव में एक ऐसा मंदिर है, जहां रावण के साथ भगवान शिव की भी पूजा की जाती है.और यही वजह है की इस अनोखे मंदिर को देखने और समझने के लिए लोग दूर दराज से पहुंचते है.

*जानिए उस मंदिर को जहां भगवान शिव के साथ रावण की होती है पूजा*

रांची: राजधानी के पिठौरिया में एक ऐसा मंदिर है जहां भगवान शिव के साथ उनके भक्तों में से एक भक्त रावण की भी पूजा की जाती है.जहां दशहरा में एक ओर रावण को बुराई का प्रतीक मानकर पुतला दहन किया जाता है, वहीं दूसरी ओर भगवान भोलेनाथ के साथ रावण की भी पूजा की जाती है. मंदिर के लोगों का कहना है कि रावण भोलेनाथ का बड़ा भक्त था.इस वजह से इस मंदिर में उनकी भी पूजा की जाती है.

*लोगों ने बताया इस मंदिर की खासियत*

मंदिर के कार्यकर्ता ने बताया कि उनके पूर्वज चार पीढ़ियों से इस मंदिर में पूजा करते आ रहे हैं. इस मंदिर को बने लगभग 400 साल हो गए हैं. मंदिर की बाहरी दीवारों से लेकर अंदर तक कई देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं.लेकिन मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर दीवार में रावण का चित्र है.बता दें कि मंदिर के अंदर शिवलिंग, नाग, देवी पार्वती की मूर्तियां है.कार्यकर्ता बताते हैं कि रावण बहुत ही ज्ञानी और विद्वान पंडित था और जब भगवान शिव घर में प्रवेश कर रहे थे तो रावण ने एक ब्राह्मण का रूप धारण किया और उन्हें घर में प्रवेश कराया.

*ब्रह्ममुहूर्त में होती है खुद से मंदिर में पूजा*

पुजारी बताते हैं कि ब्रह्ममुहूर्त में इस मंदिर में खुद से पूजा होती है और आज तक किसी को पता नहीं चल पाया है कि आखिर मंदिर में सुबह सुबह पूजा कौन करता है. स्थानीयों ने बताया की यह मंदिर प्राचीन है और इस मंदिर की बहुत पुरानी कहानी भी है,दरअसल पुजारी बताते हैं कि कई बार पता करने की भी कोशिश की गई की आखिर अहले सुबह कौन पूजा कर के जाता है लेकिन आज तक पता नहीं चला पाया.

*मंदिर में नहीं लगता ताला*

पिठौरिया के रावणेश्वर मंदिर में आज तक ताला नहीं लगाया गया है.बताया जाता है कि मंदिर में जब-जब ताला लगाने की कोशिश की गई तब-तब ताला टूटा मिला, इसलिए आज तक इस मंदिर में ताला नहीं लगा है और इस मंदिर में सुबह-सुबह ही कोई पूजा कोई कर के चला जाता है और स्थानीयों का दावा है कि रावण ही ब्रह्ममुहूर्त में पूजा कर के जाता है.

*मंदिर में अहले सुबह बजती है खुद घंटी*

स्थानियों का दावा है कि मंदिर में अहले सुबह खुद बा खुद घंटी बजती है लेकिन आज तक पता नहीं चल पाया की ब्रह्ममुहूर्त में कौन पूजा कर के चला जाता है.स्थानीय बताते हैं कि यहां रावण की भी पूजा होती है और यही वजह है कि पिठौरिया में रावण दहन नहीं होता है.उनके प्रति शिव भक्त के रूप में श्रद्धा है.

*रावण थे भगवान शिव के परम भक्त*

हमारे या आपके जुबान में जब भी रावण की बात आती है तो उसे हमेशा बुराई का प्रतीक माना गया है और यही कारण है कि विद्वान होने के बावजूद भी उनकी अच्छाइयों को कम और बुराइयों को अधिक याद किया जाता है. रावण में बुराइयों के बावजूद रावण में एक खासियत थी कि वह बहुत ज्ञानी और शिव भक्त था. इसी वजह से इस मंदिर में भगवान शिव के साथ-साथ रावण की भी पूजा की जाती है.(करिश्मा)

Related Posts

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
झारखंड

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

August 5, 2025
देश में सबसे अधिक समय तक केंद्रीय गृह मंत्री होने का रिकॉर्ड बनाया अमित शाह ने,बधाई मिली
झारखंड

देश में सबसे अधिक समय तक केंद्रीय गृह मंत्री होने का रिकॉर्ड बनाया अमित शाह ने,बधाई मिली

August 5, 2025
ऐसे ही नहीं लाखों लोगों की आवाज थे गुरुजी शिबू सोरेन
झारखंड

ऐसे ही नहीं लाखों लोगों की आवाज थे गुरुजी शिबू सोरेन

August 4, 2025
SBU के विद्यार्थियों को ताबड़तोड़ नौकरियां मिल रही, जानिए विस्तार से
झारखंड

SBU के विद्यार्थियों को ताबड़तोड़ नौकरियां मिल रही, जानिए विस्तार से

August 3, 2025
ओबीसी के आरक्षण का कोटा बढ़ाने के लिए आंदोलन होगा – प्रदीप यादव
झारखंड

ओबीसी के आरक्षण का कोटा बढ़ाने के लिए आंदोलन होगा – प्रदीप यादव

August 2, 2025
झारखंड

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से,SIR के खिलाफ आएगा प्रस्ताव

August 1, 2025
Load More

Recent News

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

by postnext

भाजपा SC मोर्चा ने राज्यपाल को लिखा पत्र, जानिए

भाजपा SC मोर्चा ने राज्यपाल को लिखा पत्र, जानिए

by postnext
July 31, 2025

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

देश में सबसे अधिक समय तक केंद्रीय गृह मंत्री होने का रिकॉर्ड बनाया अमित शाह ने,बधाई मिली

ऐसे ही नहीं लाखों लोगों की आवाज थे गुरुजी शिबू सोरेन

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.