*रघुवर सरकार के 5 मंत्रियों का आय से अधिक संपत्ति मामला, कोर्ट ने मांगा सरकार और ACB से जवाब*
रांची – एक जनहित याचिका कोर्ट में दाखिल की दी गई थी. इस जनहित याचिका में पिछले रघुवर सरकार में रहे 5 मंत्रियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग की गई थी. सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार यादव ने यह याचिका दाखिल की थी.हाईकोर्ट में यह मामला सुनवाई के लिए आया. इस मामले की एसीबी से जांच कराने की मांग की गई थी.
*हाईकोर्ट ने सरकार और ACB को दिया जवाब दाखिल करने का निर्देश*
इस मामले में हेमंत सरकार ने एसीबी को पीई दर्ज कर जांच का आदेश दिया था. वैसे भाजपा का आरोप रहा है कि यह विद्वेष की राजनीति से प्रेरित होकर किया गया है.झारखंड की रघुवर सरकार में अमर कुमार बाउरी,नीरा यादव, लुईस मरांडी, रणधीर सिंह और नीलकंठ सिंह मुंडा पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया गया है.इससे जुड़ी जनहित याचिका दायर की गई है.हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और एसीबी को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है.भाजपा नेताओं का कहना है कि वैसे तो यह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है.परंतु, ये सभी बेदाग साबित होंगे.












