रांची- हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा आंदोलन कर रही है .महिला मोर्चा और युवा मोर्चा को विशेष रूप से दायित्व दिया गया है.महिला मोर्चा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन सभी जिलों में संपन्न हो गया.14 तारीख को रांची में समाहरणालय का भैरव किया गया बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्य प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में निकला. मोरहाबादी मैदान से जुलूस की शक्ल में महिला मोर्चा का जत्था समाहरणालय पहुंचा और मुख्य द्वार का दरवाजा जबरदस्ती खोलकर अंदर प्रवेश किया.
पुलिस की मौजूदगी के बावजूद महिलाएं अंदर के दरवाजे तक पहुंच गईं.वहां पर जबरदस्त प्रदर्शन हुआ.हेमंत सरकार में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और आपराधिक घटनाओं के खिलाफ यह प्रदर्शन हुआ.सरकार के खिलाफ नारीबाजी की गई.काफी समय के बाद प्रशासन ने पुलिस की मदद से सभी महिलाओं को समाहरणालय परिसर से बाहर निकला.आरती सिंह ने कहा कि सरकार को गद्दी पर रहने का अधिकार नहीं है.यह सरकार महिलाओं के खिलाफ हो रही आपराधिक घटनाओं के प्रति जरा भी संवेदनशील नहीं है.प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह ने कहा कि राज्य की महिलाएं इस सरकार से त्रस्त हो गई हैं.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.












