रांची – रांची जिले के दो विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता अभिनंदन विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया .इस कार्यक्रम में अलग-अलग स्थान पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.रांची विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम स्वागतम बैंक्वेट हॉल में हुआ.वहीं हटिया विधानसभा का कार्यक्रम बाईपास स्थित कार्निवल में हुआ.रांची विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा शामिल हुए.उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा करते हुए उनमें जोश भरा.उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह सरकार आम जनता को ठगा है.
इस कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड आगमन के दौरान उन पर राज्य सरकार जो खर्च करती है उसका हिसाब वह दे दे तो उसका भुगतान कर दिया जाएगा. हटिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाए.इस सरकार से लोग निराश हो गए हैं इस सरकार ने युवाओं को ठगा है.इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











