रांची- झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारी को दिन-ब-दिन तेज करती जा रही है.एक बड़ा कार्यक्रम राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में होने जा रहा है .बृहद कार्य समिति बैठक का आयोजन 20 जुलाई को होने वाला है.इसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह मुख्य रूप से शामिल होंगे .मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर की कार्य समिति के लोग हिस्सा लेंगे.पार्टी सूत्रों के अनुसार लगभग 25 000 लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे.इसके लिए बड़ी तैयारी की जा रही है.बुधवार को प्रभात तारा मैदान में तैयारी की समीक्षा की गई.पार्टी के प्रमुख नेता कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारी की समीक्षा की. इधर प्रदेश कार्यालय में भी बाबूलाल मरांडी ने पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की.जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की गई.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.












