रांची- झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है.इसको लेकर दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.कोर ग्रुप की इस बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की गई.खास तौर पर आदिवासी आरक्षित लोकसभा सीटों में पार्टी की हार के कारणों के बारे में केंद्रीय नेताओं ने प्रदेश इकाई के नेताओं से जानकारी ली.इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने की.बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे.
झारखंड की ओर से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा भाजपा विधायक दल के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री और सांसद प्रदीप वर्मा आदित्य साहू भी शामिल हुए.महामंत्री मनोज सिंह भी इस बैठक में मौजूद थे.प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के अलावा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ के अलावा विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए गए सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा भी बैठक में शामिल थे.प्रदेश इकाई को यह निर्देश दिया गया है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर कमेटी को मजबूत किया जाए.आदिवासी आरक्षित विधानसभा सीटों पर संपर्क अभियान चलाया जाए.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











