नई दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी गुरुवार की रात हुई.रात लगभग 9 बजे उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि हुई.2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया .दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है.उल्लेखनीय है कि इस संबंध में लगातार ईडी की ओर से पूछताछ के लिए समन जारी किए जा रहे थे लेकिन अरविंद केजरीवाल इसे अवैध मानते हुए कोर्ट से राहत का प्रयास कर रहे थे.
गुरुवार को ही दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को किसी प्रकार की राहत देने से साफ इनकार कर दिया था.उसके बाद ईडी की टीम रेस हो गई.सीएम आवास की पड़ताल के लिए सर्च वारंट लेकर ईडी के अधिकारी पहुंच गए. 2 घंटे तक अरविंद केजरीवाल से पूछताछ हुई.उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.गिरफ्तारी का एक बड़ा आधार यह भी है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार ईडी के समन को नजर अंदाज करते हुए चुनौती दे रहे थे.इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उद्वेलित हैं.झारखंड भाजपा के महामंत्री और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति है.भ्रष्टाचार जो करेगा उसे इसका परिणाम भुगतना होगा.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











