रांची- भाजपा विधायकों ने हेमंत सरकार को घेरने का प्रयास किया है.अभी अभी जबकि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है.इस दौरान चौथे दिन भाजपा विधायकों ने तय किया है कि जब तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 2019 में राज्य की जनता से किए वादों को पूरा नहीं करते हैं तब तक वे लोग सदन नहीं छोड़ेंगे.नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे सभी सवालों का जवाब देंगे लेकिन अंतिम दिन जवाब देने से काम नहीं चलेगा.
उन्हें तुरंत जवाब देना चाहिए नहीं तो होगा यह कि अंतिम दिन जैसे तैसे जवाब देकर मुख्यमंत्री निकल जाएंगे और हम लोग ऐसा होने नहीं देंगे.इसलिए भाजपा विधायकों ने तय किया है कि सदन में मुख्यमंत्री के जवाब आने तक सभी लोग जमे रहेंगे.वहीं बैठे रहेंगे.रात हो या दिन ऐसा पहली बार हो रहा है जब भाजपा विधायकों ने इस तरह का प्रदर्शन किया है झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही स्थगित हो गई लेकिन भाजपा के विधायक सदन के अंदर डटे हुए हैं.अब देखना होगा कि आगे क्या होता है.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.












