रांची- भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है.राष्ट्रीय स्तर पर इस सदस्यता अभियान की शुरुआत 2 तारीख को 5 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया.सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई. पार्टी का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक
संख्या में लोग बात भारतीय जनता पार्टी से जुड़े.
इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों अभियान शुरू किया गया है.इसके पहले चरण की शुरुआत 2 सितंबर को दिल्ली से हुई है.पहला चरण 25 सितंबर को संपन्न होगा.दूसरा चरण 1 अक्टूबर से शुरू होगा.उसके बाद सक्रिय सदस्यता अभियान भी प्रारंभ किया जाएगा.परंतु झारखंड में सदस्यता अभियान स्थगित कर दिया गया है.इसकी वजह आप जरूर जानना चाहेंगे.झारखंड में विधानसभा का चुनाव होना है.पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उसकी तैयारी में लगे हुए हैं.इसलिए संगठन पर्व के तौर पर सदस्यता अभियान को स्थगित कर दिया गया है.विधानसभा चुनाव के बाद सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा.झारखंड ही नहीं बल्कि जिन राज्यों में विधानसभा का चुनाव है जैसे जम्मू कश्मीर, हरियाणा जैसे राज्यों में भी सदस्यता अभियान स्थगित कर दिया गया है.लेकिन इस संगठन पर्व का सीधा प्रसारण भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने रांची स्थित प्रदेश मुख्यालय में देखा है.इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा भी थे.











