रांची- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड बीजेपी का अभियान तेज हो गया है.घोषणा पत्र बनाने के लिए एक विशेष अभियान पिछले दिनों शुरू हुआ था वह अब जोर पकड़ने जा रहा है.दुमका में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से घोषणा पत्र के विषय पर चर्चा की.इसके अलावा छात्र छात्राओं से भी संवाद किया.उधर पलामू में भी नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने घोषणा पत्र के लिए विभिन्न वर्ग के लोगों के साथ संवाद किया..
विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है.पिछले दिनों इस अभियान के तहत एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया था.पार्टी के अनुसार सभी प्रखंडों में इस तरह के कार्यक्रम होंगे.लोगों से घोषणा पत्र के बाबत सुझाव आमंत्रित किए गए हैं ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में जो पार्टी का घोषणा पत्र जारी हो तो वह लोगों की उम्मीद के अनुरूप हो.












