• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

चाईबासा बन गया है नक्सलियों का बड़ा गढ़, ताजा आईईडी ब्लास्ट के संदर्भ में जानें

September 28, 2023
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

*नक्सलियों के कब्जे में चाईबासा का जंगली इलाका, सुरक्षाबल और आम लोगों को बना रहा निशाना,जानिए एक विश्लेषण*

https://postnxt.com/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230928-WA0026.mp4

रांची – झारखंड के कोल्हान क्षेत्र का जंगली इलाका बारूदी सुरंग के जाल से पटा हुआ है. यहां के घने जंगल में कई जवान और ग्रामीण के खून से अक्सर लाल हो रहा है.

हाल के दिनों में नक्सली हिंसा के मामले बढ़े है.गुरुवार को भी आईईडी ब्लास्ट की घटना हुई है.ताज़ा मामला कोल्हान के टोंटों थाना क्षेत्र के तुंबाहाका और सरोजम बुरु गांव के पास IED ब्लास्ट में चार जवान घायल हो गए. वहीं एक crpf के कोबरा बटालियन के सब इंस्पेक्टर के शहीद होने की सूचना आई है. आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पिछले लगभग दो वर्ष से कोल्हान में नक्सलियों के खात्मे को लेकर सुरक्षा बल जंगलों में अभियान चला रहे है. इस जंगल में माओवादी के बड़े नेता एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा,एनल दा, प्रमोद मिश्रा अपने दस्ते के साथ घूमते रहते हैं.

बता दें कि सुबह सुरक्षा बल के जवान नक्सली दस्ते की सूचना होने पर अभियान पर निकले थे. इसी दौरान तुंबाहाका और सरोजम बुरु गांव के पास IED ब्लास्ट हुआ और इसकी चपेट में चार जवान आ गए.घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया. कोल्हान के जंगल से एयरलिफ्ट कर सभी घायल को रांची के खेलगाँव लाया गया जहां से फिर ग्रीन कॉरीडोर बना कर मेडिका में भर्ती कराया गया है.
उल्लेखनीय है कि कोल्हान को माओवादी अपना सुरक्षित ठिकाना समझ रहे थे. कई सालों से इस घने जंगल में रह रहे थे.लेकिन अब पुलिसिया दबिश बढ़ी तो नक्सलियों के पैर उखड़ने लगे हैं.पुलिस जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे ही नक्सली बेचैनी में आईईडी का जाल बिछा कर सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं.अगर सिर्फ वर्ष 2023 की बात करें तो करीब एक दर्जन जवान घायल हुए है वहीं चार शहीद हुए हैं.

8 सितंबर को चाईबासा में नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में बीएसएफ के पूर्व जवान सुखलाल पूर्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद 13 सितंबर को कोल्हान के वन क्षेत्र में भाकपा माओवादी द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में ट्रैक्टर के खलासी की मौत हो गई. चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था. हालांकि 19 सितंबर को गोईलकेरा थाना औऱ 26 सितंबर को टोंटो थाना क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम बरामद किया था. झारखंड का पुलिस महकमा इस नक्सली समस्या के समाधान के प्रति संवेदनशील है.नक्सलियों के खिलाफ अभियान की वजह से बहुत सारे नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है.इसलिए एक बार फिर से चाईबासा के इस नक्सल प्रभावित गढ़ में समेकित अभियान चलाने की जरूरत है ताकि नक्सलियों का यहां से सफाया हो सके.(DESK)

Related Posts

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
झारखंड

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

February 4, 2026
US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

February 3, 2026
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया
झारखंड

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

February 2, 2026
SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर
झारखंड

SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर

February 1, 2026
केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया
झारखंड

केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया

February 1, 2026
विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा

February 1, 2026
Load More

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.