रांची/चतरा – छात्र के भाजपा सांसद कालीचरण सिंह को अचानक रविवार के दो प्रभात 3 बजे के आसपास सीने में दर्द उठा.उस समय वे एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे.उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.उसके बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया.रात लगभग 10.45 बजे कालीचरण सिंह को सरकारी एंबुलेंस से रांची लाया गया.
यहां उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है.उन्हें देखने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और कई अन्य भाजपा नेता पहुंचे.डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया.उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है.संसद के करीबी सूत्रों के अनुसार रास्ते में आने के वक्त सरकारी एंबुलेंस का तेल खत्म हो गया इसके बाद किसी तरह से तेल भराया गया उसके बाद रांची लाया गया.











