
रांची- झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और हेमंत सरकार में मंत्री चंपाई सोरेन कांग्रेस के विधायक और सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभीषण कहा है.उन्होंने चंपाई सोरेन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.अपने लंबी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने चंपाई सोरेन को सत्तालोभी बताया. बन्ना गुप्ता ने यह भी कहा कि चंपाई सोरेन बीजेपी से साठगांठ करते रहे हैं.
इसमें भाजपा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर चंपाई सोरेन विभीषण हैं तो क्या हेमंत सोरेन रावण हैं.अत्याचारी शासन से उन्होंने छुटकारा पा लिया है.मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि कब तक वह रावण राज में साथ रहेगी. इधर चंपाई सोरेन को विभीषण कहने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बन्ना गुप्ता पर हमला किया है.जेएमएम के केन्द्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने बन्ना गुप्ता के बयान की निंदा करते हुए कहा कि वह एक सम्मानित नेता है.झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार के वरिष्ठ सदस्य हैं.इसलिए उनका बयान निंदनीय है.उधर कांग्रेस ने इस विषय पर कुछ खास करने से परहेज किया.












